🎬 बॉलीवुड अभिनेता शाजी चौधरी ने गांव पहुंचकर किया मतदान, ग्रामीणों को दिया जागरूकता का संदेश! 🗳️
मिर्जापुर वेब सीरीज में मकबूल का चर्चित किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाजी चौधरी अपने गांव डोड़वाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरपंच चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हर चीज सरकार के भरोसे नहीं छोड़नी चाहिए। गांव के विकास और बेहतर व्यवस्था के लिए आमजन को भी जागरूक होकर अपनी भागीदारी निभानी होगी।
उनका संदेश है कि लोकतंत्र में हर वोट की अपनी अहमियत है।
❓ आपकी राय में गांव के विकास की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की है या ग्रामीणों की भी बराबर की भागीदारी होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
📍 डोड़वाड़ी, टोंक
#ShajiChaudhary #Mirzapur #मकबूल #मतदान #पंचायतीराजचुनाव #डोड़वाड़ी #टोंक #TonkLiveNews #टोंकलाइव_न्यूज #लोकतंत्र #गांवकाविकास Part 1
Peeplu, Tonk | Nov 5, 2026