उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा कार्यालय अंतर्गत गोपनीय शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा, निर्वाचन शाखा आदि का क्रमशः अवलोकन किया गया। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय से अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्य की जानकारी ली।