किशनगंज: तेज रफ्तार कार ने चार भैंसों को मारी टक्कर, तीन भैंसों की हुई मौत
भंवरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर केलवाड़ा की ओर एक ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रही चार भैंसों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भैंस का उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।