Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करें, अभ्यर्थियों को मिलें सभी सुविधाएं: जिलाधिकारी हरदोई, 5 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने को कहा। पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को खुले में रुकने या सोने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए धर्मशालाओं, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा लोक निर्माण विभाग एवं नगर निकायों को साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जाए। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद पाठक, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 5, 2026

MORE NEWS

अवैध खनन पर प्रशासन की चुप्पी, रउरा गांव में महीनों से जारी मिट्टी खनन

हरदोई। जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के रउरा गांव में कथित रूप से कई महीनों से अवैध मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात मशीनों के जरिए खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अवैध खनन पर प्रशासन की चुप्पी, रउरा गांव में महीनों से जारी मिट्टी खनन हरदोई। जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के रउरा गांव में कथित रूप से कई महीनों से अवैध मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात मशीनों के जरिए खनन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Bilgram, Hardoi | Jun 27, 2026

मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गांव गंगूपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 24 जून की शाम करीब 7 बजे आरोपित शराब के नशे में आए और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के गांव गंगूपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 24 जून की शाम करीब 7 बजे आरोपित शराब के नशे में आए और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Bilgram, Hardoi | Jun 27, 2026

वन महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं संग बैठक, 1 से 7 जुलाई तक चलेगा अभियान

हरदोई। वर्षाकाल 2026 में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण जन अभियान एवं वन महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी एवं वन्य जीव प्रभाग जे.बी. शेंडे की अध्यक्षता में स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित वन महोत्सव कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री द्वारा पौधरोपण, विभिन्न विभागों के सहयोग से वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं की भागीदारी, विशिष्ट वनों की स्थापना, रोपित पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष सरोज सिंगल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कराने का प्रस्ताव रखा। वहीं सुधीर अवस्थी एवं अजय कुमार अवस्थी ने नगर क्षेत्र में फलदार पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए उद्योगपतियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और नगर पालिका परिषद के सहयोग से ट्री गार्ड उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

प्रभागीय निदेशक जे.बी. शेंडे ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान 2026 के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं समन्वय के लिए प्रभाग स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके नोडल अधिकारी उप प्रभागीय वनाधिकारी हरदोई बनाए गए हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से क्षेत्रीय वन अधिकारियों के संपर्क में रहकर पौधरोपण स्थलों की जानकारी प्राप्त करने और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

वन महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं संग बैठक, 1 से 7 जुलाई तक चलेगा अभियान हरदोई। वर्षाकाल 2026 में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण जन अभियान एवं वन महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी एवं वन्य जीव प्रभाग जे.बी. शेंडे की अध्यक्षता में स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित वन महोत्सव कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री द्वारा पौधरोपण, विभिन्न विभागों के सहयोग से वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं की भागीदारी, विशिष्ट वनों की स्थापना, रोपित पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष सरोज सिंगल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कराने का प्रस्ताव रखा। वहीं सुधीर अवस्थी एवं अजय कुमार अवस्थी ने नगर क्षेत्र में फलदार पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए उद्योगपतियों, व्यापारियों, समाजसेवियों और नगर पालिका परिषद के सहयोग से ट्री गार्ड उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। प्रभागीय निदेशक जे.बी. शेंडे ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान 2026 के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं समन्वय के लिए प्रभाग स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके नोडल अधिकारी उप प्रभागीय वनाधिकारी हरदोई बनाए गए हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से क्षेत्रीय वन अधिकारियों के संपर्क में रहकर पौधरोपण स्थलों की जानकारी प्राप्त करने और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Bilgram, Hardoi | Jun 27, 2026

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई। जिला जज श्रीमती रीता कौशिक ने बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार में निरुद्ध दिव्यांग बंदियों को ट्राई साइकिल एवं छड़ी वितरित कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक कारागार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण हरदोई। जिला जज श्रीमती रीता कौशिक ने बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार में निरुद्ध दिव्यांग बंदियों को ट्राई साइकिल एवं छड़ी वितरित कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक कारागार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 25, 2026

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 61 शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हरदोई। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान भी कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान हरियावां विकास खंड की निवासी श्रीमती पूनम नामांतरण के संबंध में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पति पप्पू की लगभग छह माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला को पात्रता के आधार पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने महिला के दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा पुत्री को कन्या सुमंगला योजना से तत्काल लाभान्वित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही महिला को पात्रता के अनुसार विधवा पेंशन एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ने को कहा।

जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ाई पूरी लगन और मनोयोग से करने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि शासन द्वारा संचालित सभी पात्र योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल की जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने सराहना की।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 61 शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश हरदोई। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान भी कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान हरियावां विकास खंड की निवासी श्रीमती पूनम नामांतरण के संबंध में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पति पप्पू की लगभग छह माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला को पात्रता के आधार पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिला के दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा पुत्री को कन्या सुमंगला योजना से तत्काल लाभान्वित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही महिला को पात्रता के अनुसार विधवा पेंशन एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ने को कहा। जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ाई पूरी लगन और मनोयोग से करने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि शासन द्वारा संचालित सभी पात्र योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील पहल की जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Bilgram, Hardoi | Jun 25, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी करें, अभ्यर्थियों को मिलें सभी सुविधाएं: जिलाधिकारी हरदोई, 5 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने को कहा। पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को खुले में रुकने या सोने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए धर्मशालाओं, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार ठहरने की व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य विभाग को परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा लोक निर्माण विभाग एवं नगर निकायों को साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी बनाए रखी जाए। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद पाठक, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। - Bilgram News