महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पत्रकारों ने किया वृक्षारोपण
मां महेश्वरी धाम मंदिर भेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम व सीओ समेत वन विभाग की टीम रही मौजूद
हमीरपुर - महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को मां महेश्वरी धाम मंदिर भेड़ी के प्रांगण में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सरीला विवेक कुमार यादव तथा क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान मौजूद रहे। वन विभाग की टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर किया गया। प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी के सहयोग एवं जिला अध्यक्ष कपिल देव यादव के नेतृत्व में पत्रकारों ने मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद
वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद से जुड़े पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी, जिला अध्यक्ष कपिल देव यादव, भागवत गुप्ता, पुष्पेंद्र भदौरिया, पंकज शर्मा, रविंद्र सिंह रिंकू, मुन्ना विश्वकर्मा, प्रतीक तिवारी, सुमंत शर्मा उर्फ कन्हैया, दीपक सोनी, अजय प्रजापति, सुजीत कुमार, गौरव मिश्रा, जीतू यादव, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।