भीलवाड़ा: यूनेस्को द्वारा दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025 में बालाजी मार्केट ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
भीलवाड़ा। दीपावली के अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा सामुहिक सजावट को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आयोजित दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2025 का प्रथम पुरस्कार बालाजी मार्केट, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सुभाष मार्केट व सीताराम मार्केट (सीताराम जी की बावड़ी) तथा सार्वजनिक सर्कल के लिए राजीव गांधी चौराहे को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।