विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने कवि चौक से अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
सिंघियाघाट टोला कवि चौक वार्ड 2 निवासी भज्जन महतो के पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ छेदिया को पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। बैंगन खेत में बारीकी से तलाशी लेने पर दो कार्टन में कुल 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कुल मात्रा 10.5 लीटर बताई गई है।