खकनार: राजपुरा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने किया कंडों की होली का पूजन, लठ्ठमार होली में डफली बजाकर किया नृत्य
खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने अपनी पत्नी संग राजपुरा में गोबर के कंडों से होली का विधिवत पूजन किया। गांधीचौक में आर्य समाज द्वारा आयोजित होलिकोत्सव के पूजन में शामिल होने के बाद,वे गोकुल चंद्रमा मंदिर पहुंचे,जहां पारंपरिक लठ्ठमार होली और फाग महोत्सव में भाग लिया।इस दौरान सांसद पाटील ने डफली बजाई और नृत्य किया,जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल