खकनार: खकनार ग्रामीण हाट बाजार होंगे व्यवस्थित, एसपी के थाना प्रभारियों को किया निर्देशित
सड़क किनारे लगने वाले ग्रामीण हाट बाजारों के कारण यातायात बाधित हो रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।स्थानीय पुलिस, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से इन बाजारों की व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यातायात सुचारू रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।