मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व 3500 रुपये बरामद
कौशाम्बी। पिपरी थाना पुलिस ने चोरी और मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल, 3500 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 30 जून को फतेहपुर सहावपुर निवासी संजय कुमार गुप्ता ने घर की खिड़की तोड़कर इलेक्ट्रिक सामान, गहने और रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 24 अगस्त को मखदूमपुर निवासी जेनेन्द्र सिंह ने बाजार से घर जाते समय बाइक सवार दो युवकों पर मोबाइल छीनकर भागने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रितेश लाल उर्फ खन्ना पुत्र गिरधारी लाल निवासी शेख सरवां, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज और रामू उर्फ लाला पुत्र मोहन लाल निवासी दर्जी का पुरवा, थाना संदीपनघाट, कौशाम्बी को सीएचसी चायल मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। वही पूछताछ में आरोपियों ने पु
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 25, 2026