बटियागढ़: केरबना चौकी पुलिस ने बिजली मोटर चोरी के 4 आरोपियों को पकड़ा, पिकअप वाहन भी किया ज़ब्त
बटियागढ़ थाना की केरबना चौकी पुलिस ने चोकी क्षेत्र के खड़ेरी गांव से जगदीश पटेल के स्टोन क्रेशर से चोरी हुई 2 बिजली मोटर चोरी के मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा है, पुलिस ने शिवा अहिरवार,हरगोविंद,हारून खान और सलमान खान सभी निवासी देवरी जिला सागर को पकड़कर इनके पास से 2 बिजली मोटर कीमत 80 हजार, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोबाइल फोन आदि जब्त किये