कोईलवर: कोईलवर में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात और नगदी गायब, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन
कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता रिंकी देवी, पति संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह अस्थायी रूप से अपने परिवार के साथ बाहर रह रही थीं। सोमवार को दोपहर 2:00 के करीब अपने घर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर से सोने चांदी के गाने सहित नगद डेढ़ लाख रुपया गायब थे।