घोड़ाडोंगरी: पीएम स्वनिधि योजना: सारणी नगर पालिका परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के मामले में सारणी नगर पालिका परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर पालिका परिषद सारणी को पीएम स्वनिधि योजना में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से नगर पालिका परिषद और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।