मऊगंज अवैध बोरिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो मशीनें जब्त, मचा हड़कंप।जल संकट पर जिला प्रशासन सख्त: बिना परमिट बोरिंग कर रहे माफिया पर एफआईआर।प्रतिबंध के बावजूद धरती का सीना छलनी, प्रशासन ने दबोचा बोरिंग किंग, थाना पहुंची मशीनें। भू-जलस्तर में आई भारी गिरावट के बाद जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को धता बताकर अवैध बोरिंग कर रहे माफिया पर गुरुवार 4 जून की शाम प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कसा।