कोंडागांव: कोंडागांव सिटी कोतवाली में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, नवरात्रि उत्सव को शांतिपूर्ण बनाने पर दिया गया जोर
नवरात्रि उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए गुरुवार दोपहर 1 बजे सिटी कोतवाली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में कोंडागांव तहसीलदार, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार और नगर पालिका सीएमओ ने शहर के विभिन्न दुर्गा समितियों के 20 सदस्यों को थाना कोंडागांव बुलाकर शांति समिति की बैठक ली।