कोंडागांव: चिपावण्ड-सिंघनपुर के बीच पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक जने की हुई मौत व एक घायल
कोण्डागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह 10 बजे एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। चिपावण्ड और सिंघनपुर के बीच डोंगरी में एक पेड़ से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।मृतक की पहचान कामदास पोयाम निवासी कुलझर के रूप में की गई है। वहीं घायल बासुराम कोर्राम को जिला अस्पताल लाया गया है।