राजमहल: गुनीहारी पंचायत में बीडीओ ने लंबित आवासों की समीक्षा की, एक सप्ताह में निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया
राजमहल प्रखंड अंतर्गत गुनीहारी पंचायत भवन में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे बीडीओ सह सीओ मोहम्मद यूसुफ ने लंबित आवास योजना के लाभुकों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सभी आवासों को अगले एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।