कोईलवर: कोईलवर में जनता दरबार में 10 में से 6 भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा
भोजपुर जिले के कोईलवर अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में चांदी, बबुरा और कोईलवर थाना क्षेत्रों से आए कुल 10 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 6 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। कुछ मामलों में अगली तिथि तय की गई। जनता दरबार दोपहर 3:00 बजे तक चला।