घाघरा: घाघरा थाना के मुख्य गेट पर एसपी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया
Ghaghra, Gumla | Mar 6, 2025 पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार घाघरा थाना के गेट के समीप थाना प्रभारी तरुण कुमार के नेतृत्व मे एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिसमें दो पहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस इंसुरेंस एवं हेलमेट की जांच की गई । एवम सभी तरह के कागजात की जांच की गई। वहीं थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया की बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं बिना हेलमेट को लेकर चेकिंग हो रही है।