कोलेबिरा: लचरागढ़ विद्यालय में अंबेडकर जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
मंगलवार को 1 बजे विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, लचरागढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भाषण व रूप-सज्जा प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह दिखाया। श्रेष्ठ कुमार व कृष्णा साहू विजेता रहे। शिक्षकों ने उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।