सौरभ हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान!
लीलापुर थाना क्षेत्र में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ उर्फ मोनू विश्वकर्मा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया है।
वहीं, मृतक के परिजन सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
इस पूरे मामले को लेकर आजमगढ़ के समाजसेवी घनश्याम विश्वकर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में विश्वकर्मा समाज से जुड़े 5 लोगों की हत्याएं सामने आई हैं और इन घटनाओं को लेकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन घटनाओं पर भाजपा के नेताओं की आवाज क्यों नहीं सुनाई दे रही है।
देखिए TV24 NEWS EXPRESS की पूरी रिपोर्ट और जानिए इस हत्याकांड को लेकर घनश्याम विश्वकर्मा ने क्या कहा।
#SaurabhVishwakarma #SaurabhMurderCase #Lilapur #Pratapgarh #VishwakarmaSamaj #BreakingNews #UPNews #tv24newsexpress