गिरियक: नालंदा में उर्वरक दुकानों पर कार्रवाई, गिरियक प्रखंड का सागर इंटरप्राइजेज भी जांच के दायरे में
नालंदा जिले में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने और किसानों को उचित दर पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर 16 उर्वरक प्रतिष्ठानों को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि 4 अन्य प्रतिष्ठानों से भी जवाब-तलब किया गया है। जांच के दौरान बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे