पिपलेश्वर महादेव मंदिर शिफ्ट होने से मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत
रेलवे स्टेशन के सामने सड़क मार्ग होगा सुगम, सभापति विनय गोयनका के निर्णय की शहरवासी कर रहे सराहना
चूरू। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर को रेलवे स्टेशन के पास स्थानांतरित किए जाने से सड़क मार्ग पर यातायात सुगम होने की उम्मीद है। मंदिर के स्थानांतरण से सड़क पर आवागमन में आने वाली बाधा कम होगी और लंबे समय से यातायात जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है।
मंदिर के स्थानांतरण को लेकर शहर के लोग नगर परिषद सभापति विनय उर्फ शेरू गोयनका का आभार जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। मंदिर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से जुड़े निर्णय को लेकर सभापति की कार्यशैली की भी सराहना की जा रही है।
शहरवासियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन के सामने सड़क मार्ग पर यातायात सुचारू रहना जरूरी है, क्योंकि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। मंदिर के स्थानांतरण से सड़क पर वाहनों की आवाजाही आसान होने और जाम की समस्या में कमी आने की संभावना है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
#churu #tharkiawaazajay #traffic #nagarparishad #mahadev BJP Churu Kunj Bihari Birmiwala Rajendra Rathore विनय गोयनका Churu Police
Churu, Churu | Oct 17, 2026