जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधपुर में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार की शाम 4 बजे लगभग बताया कि फरयादी विक्रम साहू पुत्र बाबूलाल साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जोधपुर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि पूरानी रंजिश में उसके साथ कमल उर्फ नान्हू साहू पुत्र कुम्भकरण साहू ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।