भिंड नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
भिंड कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आज शनिवार के रोज शाम 4 बजे कलेक्टर किरोडी लाल मीणा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिस बैठक में कलेक्टर ने विभाग बार समीक्षा करते हुए लंबित पड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को समय सीमा में निपटाने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा इस काम में कोई लापरवाही ना वरते अन्यथा कार्रवाई की जाएगी