भिंड नगर: बाजपेयी होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की दर्दनाक मौत, माता-पिता घायल
भिंड। शहर के बायपास रोड स्थित बाजपेयी होटल के पास आज शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर अपने माता-पिता के साथ सवार बच्ची भाग्या पावन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।