फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने लूट की फिराक में घूम रहे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व अन्य सामान भी बरामद
अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान दो आरोपियो को चोरी की पिकअप के साथ समयपुर रोड सेक्टर-58 से काबू किया है। आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा गेंद के साथ लोह की सरिया बरामद की गई है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लूट की फिराक में थे। आरोपियो के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।