फरीदाबाद: सेक्टर-34 अशोका एनक्लेव निवासी युवक के साथ ऑनलाइन टास्क देने के नाम पर की गई ₹1 लाख 35 हजार की ठगी
सेक्टर-34 स्थित अशोका इंक्लेव निवासी एक युवक को मुनाफे का लालच साइबर ठगों ने उसे ऑनलाइन टास्क दिया और एक लाख 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने पीड़ित को होटलों को रिव्यू देने पर प्रति रिव्यू 50 रुपये और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।