फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर नहर के पास ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक हुआ घायल
फरीदपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर नहर के पास ई-रिक्शा और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। व्यक्ति ने बताया कि वह सवारी छोड़कर घर जा रहा था।