बिहपुर: नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, पुलिस जांच में जुटी
भवानीपुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में वादी द्वारा आवेदन देकर बताया गया था कि उनकी पुत्री 11 मई 2026 से घर से लापता है। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 मई को अपहृता को बरामद कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।