प्रतापगढ़: नगर कोतवाली का वांछित अपराधी साबिर पर एसपी ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे कोतवाली नगर में दर्ज गंभीर धाराओं के तहत वांछित अभियुक्त साबिर उर्फ बबलू पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। आजाद नगर निवासी साबिर घटना के बाद से ही फरार है। एसपी ने उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं तथा सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया है।