शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। बताया कि इस समस्या के कारण छात्र छात्राएं जो उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों में जाते हैं। व्यापारी जिनका व्यापारिक आवागमन भी बाधित हो रहा है।