भवारना: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से शिक्षकों ने की मांगों पर चर्चा, ज्ञापन सौंपा
सुलह विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लॉकों के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से मिला और न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम की खामियों समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। परमार ने आगामी विधानसभा सत्र में इन मुद्दों को उठाने का भरोसा दिया।