जमुई: शराब तस्कर को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हुआ हमला, एक सिपाही घायल, तस्कर भी हुआ जख्मी
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 सोमवार की देर रात नगर परिषद क्षेत्र के लगमा में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम को घेरकर शराब तस्कर ने हमला कर दिया। जिससे एक सिपाही अमर लाल जख्मी हो गए, जबकि खदेड़कर एक तस्कर को भी जख्मी अवस्था में 5 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। घायल सिपाही व तस्कर का सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे तक इलाज कराया गया है।