कुर्था: कुर्था में फुले की 200वीं जयंती पर परिचर्चा, शिक्षा के अधिकार पर ज़ोर
Kurtha, Arwal | Apr 11, 2026 ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर एआईडीएसओ ने प्रखंड कार्यालय परिसर में परिचर्चा क्लास आयोजित की। जिला इंचार्ज गोविंद कुमार ने कहा कि फुले ने 200 वर्ष पहले शिक्षा की अलख जगाई, बच्चों को स्कूल भेजने पर जोर दिया। राजा राममोहन राय के सती प्रथा-बाल विवाह विरोध का उल्लेख किया। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति-2020 की आलोचना की।