कोईलवर: उच्च माध्यमिक सह मध्य विद्यालय चंदा काजीचक में दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
कोईलवर प्रखंड के उच्च माध्यमिक सह मध्य विद्यालय चंदा काजीचक में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर मानवेन्द्र कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर किया, सेवानिवृत शिक्षक प्रियदर्शी ने मंगलवार की सुबह 10:30 बजे जानकारी दी।