चौमूं: राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर किया विरोध
Chomu, Jaipur | Apr 15, 2026 स्वास्थ्य भवन में राजस्थान नर्सज भर्ती संघर्ष समिति के बैनर तले नर्सिंग अभ्यर्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समिति ने राज्य सरकार से नियमित नर्सिंग ऑफिसर के 12 हजार और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 7 हजार पदों पर नई सीधी भर्ती जल्द जारी करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है।