सूरजगढ़: रतनुपुर पिपरिया टोला ढाला के पास एनएच 80 पर दो वाहनों की टक्कर, एक में लगी आग, 3 घायल
सूरजगढ़ा-लखीसराय NH 80 पर रतनुपुर पिपरिया टोला ढाला के समीप कार की एक मिनी मालवाहक वाहन से टक्कर हो गई. घटना रविवार एवं सोमवार के बीच रात 12 बजे की है. हादसे में दोनों वाहनों का चालक सहित 3 जख्मी हो गए. टक्कर के बाद मालवाहक वाहन में आग लग गई. चालक गाड़ी में ही फस गया.अविलंब आग को बुझाया गया. घटना के बाद 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही.