मुज़फ्फरनगर: मंसूरपुर थाना क्षेत्र के KIA कार शोरूम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, ग्राहकों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस मौके पर मौजूद
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH 58 पर स्थित KIA शोरूम में सैकड़ो की तादाद में ग्राहकों के द्वारा उसे समय हंगामा कर दिया जब वह बुक कराई गई कार की डिलीवरी लेने गए थे। बताया जा रहा है कि KIA शोरूम के मैनेजर ने ग्राहकों से गाड़ी बुकिंग के नाम पर धनराशि वसूलकर उन्हें फर्जी स्लिप थमा दी और शोरूम का मैनेजर वहां से रफू चक्कर हो गया। जिस पर पुलिस जांच में जुट गई।