कोलेबिरा: गोरियाबहार में ननद से झगड़ा होने पर महिला ने जहरीली कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
गोरियाबहार निवासी रेखा देवी नामक महिला की ननद बुधवार की रात उसके साथ किसी बात को लेकर झगड़ा की। जिससे गुस्सा कर महिला अपने कमरे में चली गई। घर के सभी लोग सो गए, तब महिला जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके पति ने उसे 25 जुलाई की अहले सुबह उसे सदर अस्पताल लाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।