पोड़ैयाहाट: ऑपरेशन रक्षक के दौरान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जांबाज वीरेन्द्र महतो का पांडुबथान में मनाया गया 22 वाँ शहादत दिवस
ऑपरेशन रक्षक के दौरान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जांबाज वीरेन्द्र महतो का पांडु बथान में बुधवार को 22 वाँ शहादत दिवस मनाया गया ।2004 में ऑपरेशन रक्षक के दौरान बीरेंद्र ने 25 वर्ष की अल्प आयु में अपना बलिदान कर दिया था।वे राष्ट्रीय रायफल के आर्टिलरी सेक्शन में गनर के रूप में कार्यरत थे।उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।