मऊगंज के नईगढ़ी में एक करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा विवाह घर बनने से पहले ही धराशायी हो गया। वार्ड नंबर 8 में निर्माणाधीन भवन के 6 पिलर और दीवार बारिश के बाद भरभराकर गिर गए। गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद सीएमओ ने पहले ही जांच के लिए पत्र लिखा था। कलेक्टर ने तकनीकी जांच और दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। मऊगंज जिले के नईगढ़ी में एक करोड़ के विवाह घर की खुली पोल।बनने से पहले ही धराशाई हुई दीवार।गुणवत्ता पर उठे सवाल।मऊगंज जिले के नईगढ़ी नगर परिषद में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वार्ड क्रमांक 8 में एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्माणाधीन सर्वसुविधायुक्त विवाह घर का एक हिस्सा बारिश के बाद भरभराकर गिर गया। हादसे में करीब 6 पिलर समेत दीवार धराशायी हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था।जानकारी के अनुसार विवाह घर का निर्माण पिछले एक साल से अधिक समय से दिनेश मिश्रा कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा था। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद निर्माणाधीन भवन का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों की अनदेखी की गई, जिसके चलते पहली ही बारिश में भवन की मजबूती की पोल खुल गई।नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश कुमार सोनवानी ने बताया कि उनकी हाल ही में नईगढ़ी में पदस्थापना हुई है। निरीक्षण के दौरान उन्हें निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं लगी थी। उन्होंने गुणवत्ता को लेकर संयुक्त संचालक रीवा को पत्र भी भेजकर जांच की मांग की थी। अब भवन का हिस्सा गिरने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी।पार्षद महेश प्रसाद पटेल ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कई निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
वहीं उपयंत्री अनिल मिश्रा और नगरीय प्रशासन के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ठेकेदार का मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि मामले की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस ओ वी सी जिला अध्यक्ष मऊगंज कमलेश पटेल ने गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।
आई सुनते हैं पार्षद महेश पटेल एवं कांग्रेस ओबीसी वर्ग के जिला अध्यक्ष मऊगंज कमलेश पटेल की जुबानी।