घाघरा: भारत की जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए +2 एस एस हाई स्कूल घाघरा में 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Ghaghra, Gumla | Apr 27, 2026 भारत की जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में घाघरा प्रखंड के प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण +2 एस.एस. उच्च विद्यालय, घाघरा में आयोजित हुआ, जिसमें संबंधित अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा।