नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां बांटकर दिया भाईचारे का संदेश
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दीपावली के पावन अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रुपईडीहा, रुपईडीहा थाना पुलिस, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) तथा नेपाल जमुनहा पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने एक साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा।