जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा तहसील सदर, कन्नौज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर, उप जिलाधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, राजस्व न्यायालय, राजस्व संग्रह, नजारत, रियल टाइम खतौनी तथा आईजीआरएस सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।