श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं का सामान गुम होने की घटनाओं में भी जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में कटोरिया सूचना केंद्र के प्रचारक ने गया जिले के श्रद्धालु छोटू कुमार का मोबाइल फोन, जो अनजाने में एक दुकान पर छूट गया था, स्वयं मोटरसाइकिल से जाकर सुरक्षित वापस लाकर उन्हें सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालु छोटू कुमार ने जिला प्रशासन एवं सूचना केंद्र के कर्मियों की त्वरित सहायता, संवेदनशील कार्यशैली एवं समर्पित सेवा की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिला प्रशासन, बांका सभी कांवरिया श्रद्धालुओं से अपील करता है कि यदि यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाए अथवा किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो निकटतम सूचना केंद्र अथवा जिला नियंत्रण कक्ष में तुरंत संपर्क करें।
36 views | Banka, Bihar | Jul 31, 2026