बासोदा: प्रशासन की बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में मावा ज़ब्त और दो मेडिकल स्टोर सील
बुधवार दोपहर गंजबासौदा में प्रशासन की संयुक्त टीम ने होटलों, मावा दुकानों और मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम अनुभा जैन के नेतृत्व में हुई इस जांच से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। टीम ने फ्रीगंज इलाके में एक घर दबिश देकर दो बड़े फ्रीजरों से करीब 3 से 4 क्विंटल मावा जब्त किया, जिसके नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। साथ ही, ड्रग