शाजापुर जिले के ग्राम पिपलिया गोपाल स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पर बच्चों से साफ-सफाई और शौचालय धुलवाने के आरोप लगे हैं। छात्रा ऋषिका पंवार और कक्षा 6 के छात्र लकी ने बताया कि परीक्षा के पहले शौचालय साफ करवाए गए। अभिभावक देवी सिंह ने भी स्कूल पहुंचकर बच्चों को सफाई करते देखने की बात कही और कार्रवाई की मांग की।