रॉबर्ट्सगंज: विकास भवन में बाल कल्याण समिति की बैठक हुई, स्ट्रीट चिल्ड्रन के चिन्हांकन के लिए चलाया जाएगा अभियान
विकास भवन में शनिवार सुबह 11 बजे बाल कल्याण समिति की बैठक हुई,बैठक में स्ट्रीट चिल्ड्रन के चिन्हांकन के लिये अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित चन्देल व रंजना चौबे की अध्यक्षता मे बाल कल्याण समिति की विकास भवन में बैठक हुई।