रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज नगर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए वाटर स्प्रिंकलर से किया गया पानी का छिड़काव
रॉबर्ट्सगंज में वायु प्रदूषण रोकने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर से शनिवार दोपहर 12:00 बजे पानी का छिड़काव किया गया बता दें कि सर्दियों के मौसम में विभिन्न कारणों से सोनभद्र नगर में और आसपास के क्षेत्र में घुंध जैसी स्थिति बन जाती है, साथ ही सोनभद्र- सिंगरौली परिक्षेत्र अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों के अंतर्गत भी आता है,यहां पर बड़ी संख्या में थर्मल पावर प्लांट हैं।